Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

तरनतारन 26 दिसंबर 2024 (भारत बानी ब्यूरो ) – : पंजाब में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एक आरोपी नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों में टक्कर मारकर फरार हो गया तो दूसर ने वहां मौजूद  कर्मियों पर  गोलियां चला दी। इस दौरान एक गोली पुलिस कर्मचारी की पगड़ी को छू कर निकल गई। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई जो आरोपी की टांग पर लगी। आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। यह मुकाबला तड़कसार 3 बजे के करीब हुआ बताया जा रहा है।

डी.एस.पी. कमलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी लव के खिलाफ एन.डी.पी.एस., आर्म्स एक्ट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। एक माह पहले इसके द्वारा सचखंड रोड पर फायरिंग की गई थी, जिस मामले में वह वांछित था। पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष नाकेबंदी की गई थी।  पुल पर जब उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की तो वह पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर भाग गया। जब उसे दूसरे गेट पर रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और गाड़ी में भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

डी.एस.पी. कमलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों द्वारा की गई फायरिंग के दौरान एक गोली एएसआई गुरदीप सिंह की पगड़ी को छूकर निकल गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्तौल और एक आई20 कार बरामद की गई है। आरोपी तरनतारन में नशे की तस्करी करता था।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *