Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़ 27 दिसंबर 2024 (भारत बानी ब्यूरो ) – : पंजाब में आज सुबह से शीतलहर के साथ बूंदाबांदी  शुरू हो गई है।  मौसम विभाग ने 27 दिसंबर यानी आज के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है, जिसमें राज्य के 21 जिलों में आंधी, बिजली और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 28 दिसंबर को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।  इस बीच कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

21 जिलों में येलो अलर्ट
पंजाब के जिला पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मालेरकोटला में आज बारिश, आंधी और ओले गिरने की संभावना है, इसे लेकर राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

सावधान रहने की जरूरत है
मौसम विभाग ने ऐसे मौसम में पेड़ों के नीचे न खड़े होने की सलाह दी है। इसके अलावा अगर इन दिनों में कहीं बाहर जाने का प्लान है तो सोच-समझकर निकलें। तेज आंधी के दौरान सड़कों पर सावधानी से वाहन चलाएं और वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *