Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

लुधियाना 10 जनवरी 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) –: नगर निगम में मेयर बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के पास जरूरी बहुमत होने को लेकर चला आ रहा सस्पेंस आखिर वीरवार को खत्म हो गया है, जिसके तहत कांग्रेस के दो और पार्षदों को पार्टी में  शामिल कर लिया गया है। यहां बताना उचित होगा कि नगर निगम चुनावों के नतीजों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के 41 पार्षद जीते थे जबकि मेयर बनाने के लिए 48 पार्षद चाहिए थे, जिसके मददेनजर आप ने 7 विधायकों के वोट डालने की बात कही। लेकिन उससे पार्षदों के जरूरी बहुमत का आंकडा 52 पर पहुंच गया। जिसमें एक आजाद पार्षद और एक कांग्रेस का पार्षद मिलाकर आप के पास 50 पार्षद हो गए। हालांकि अकाली दल का एक पार्षद भी  ‘आप’  में शामिल हुआ था, लेकिन कुछ देर बाद वापिस चला गया। जिसके बाद से यही क्यास लगाए जा रहे थे कि आप के पास मेयर बनाने के लिए बहुमत कैसे पूरा होगा।

यहां तक कि क्रास वोटिंग करवाने की अटकलें लगाई गई और इसके लिए कानूनी माहिरों की सलाह ली गई। लेकिन कई दिनों की शांति के बाद वीरवार देर शाम माहौल बदल गया, जिसके तहत कांग्रेस के दो पार्षद परमिन्द्र सोमा व जगमीत सिंह नोनी को  ‘आप’  में शामिल कर लिया गया।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *