Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

10 जनवरी 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) – लगातार तेज रफ्तार होती जा रही दुनिया ग्लोबल विलेज में बदलती जा रही है. दुनिया के सभी देशों को इस तेज रफ्तारी से कदमताल करने की जरूरत है. जो पिछड़ेगा, वह विकास की होड़ में भी पिछड़ता जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत ने हर क्षेत्र में यह रफ्तार हासिल करने की जो पहल शुरू की है, उसकी मीनारें साफ-साफ दिखाई देने लगी हैं. सड़कों, हवाईअड्डों, बंदरगाहों, पुलों और अस्पतालों समेत पूरे देश में बुनियादी ढांचे के विकास को तरजीह दी जा रही है.

पीएम मोदी ने हाल ही कहा कि भारत को जल्द ही बुलेट ट्रेन मिल जाएगी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सात जनवरी को ही कहा है कि रक्षा साज-ओ-सामान के मामले में भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है. दुनिया के आधे से ज्यादा देशों को भारत से सैन्य सामग्री का एक्सपोर्ट होने लगा है. ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक मामलों में भारत को नए युग में प्रवेश करा दिया है. दुनिया के साथ चलने की यह पहल राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में भोरतपोल पोर्टल के लॉन्च के साथ शुरू की गई.

भारतपोल से क्या फायदा
अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसी इंटरपोल के साथ तालमेल बनाने का काम अभी तक केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के पास ही था. लेकिन अब भारत की सभी जांच एजेंसियां और राज्यों की पुलिस भी भारतपोल पोर्टल के जरिये सीधे इंटरपोल से संपर्क कर सकेंगी. इस लिहाज से भारतपोल पोर्टल बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है. इसकी मदद से राज्यों की पुलिस ऐसे मामलों की जांच तेजी से कर पाएंगी, जिनके तार विदेश से जुड़े होते हैं. भारतपोल का विकास सीबीआई ने किया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *