Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

21 जनवरी 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) देवघर: 21 जनवरी 2025, आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. साथ ही आज चित्रा उपरान्त स्वाति नक्षत्र है. आज धृति और शूल योग का भी निर्माण होने जा रहा है. वहीं, आज चंद्रमा कन्या राशि उपरांत तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इस हिसाब से आज के दिन का कन्या राशि वालों के ऊपर क्या प्रभाव पड़ेगा? जानते हैं देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल से…

करियर
करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन उतना खास नहीं रहने वाला है. आज का दिन भगदौड़ भरा रहने वाला है. कार्य के सिलसिले में आज यात्रा करनी करनी पड़ सकती है. मानसिक और शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है.

आर्थिक
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा नहीं रहने वाला है. व्यापार के लिए भी यात्रा करनी पड़ सकती है. हालांकि, वह यात्रा आपके लिए लाभप्रद रहने वाली है. लेकिन, व्यापार में हल्की मंदी आ सकती है. आर्थिक नुकसान भी हो सकता है. आज का दिन धैर्यपूर्वक काम करे तो अच्छा रहेगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *