Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

फाजिल्का27 जनवरी 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) -: फाजिल्का से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेंद्र पाल सवाना के ड्राइवर मोनू शर्मा (38) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई। वह फाजिल्का के माधव नगरी का निवासी था और फाजिल्का विधायक की पायलट कार चलाता था।

जानकारी के अनुसार वह गत रात अपनी ड्यूटी से घर लौटा थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द होने लगा। जिसके बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसके परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। यहां के डॉक्टरों ने उसे बठिंडा रेफर कर दिया और बठिंडा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक मोनू दो बच्चों का पिता था।

सारांश :पंजाब में AAP विधायक के ड्राइवर की अचानक मौत ने हड़कंप मचा दिया है। ड्राइवर की मौत के कारण इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *