Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

28 जनवरी 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) – केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आज दिसंबर 2024 के लिए 135 दवाओं और फॉर्मूलेशन के चुनिंदा बैचों को मानक गुणवत्ता के रूप में न होने वाली (एनएसक्यू) दवाओं और फॉर्मूलेशन के तौर पर सूचीबद्ध किया है।

इस महीने एनएसक्यू के रूप पाई गई 135 दवाओं में से 51 की पहचान केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं ने की, जबकि अन्य 84 को राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं ने चिन्हित किया। एनएसक्यू के रूप में सूचीबद्ध दवाएं वे होती हैं, जो राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्राधिकरणों द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं करती हैं।

इन नमूनों में मैकलियोड्स फार्मा की थायरॉइड की नामी दवा थायरॉक्स 25, टाइप 2 मधुमेह के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली सिप्ला की ओकामेट टैबलेट और कैडिला की जीवाणुरोधी दवा सिप्रोडैक 500 टैबलेट शामिल हैं।

सारांश: CDSCO ने दिसंबर 2024 में 135 दवाओं को घटिया गुणवत्ता वाली घोषित किया है, जिनमें सिप्ला की ओकामेट टैबलेट और कैडिला की सिप्रोडैक 500 टैबलेट शामिल हैं। एनएसक्यू दवाएं वे होती हैं जो निर्धारित गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं करतीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *