Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

28 जनवरी 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) – अमेरिका की प्रमुख फार्मास्यूटिकल्स कंपनी एलाई लिली ऐंड कंपनी ने गुरुवार को अपनी डिजिटल रणनीति और सेवा वितरण को मजबूत करने के लिए हैदराबाद में एक नया वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) स्थापित करने की अपनी योजना के बारे में बताया है।

इस जीसीसी को लिली कैपेबिलिटी सेंटर इंडिया (एलसीसीआई) के नाम से जाना जाएगा और यह भारत में कंपनी का दूसरा केंद्र रहेगा। इससे पहले कंपनी ने साल 2016 में बेंगलूरु में पहला जीसीसी स्थापित किया था। हालांकि, कंपनी ने हैदराबाद में बनने वाले जीसीसी में निवेश की रकम का खुलासा नहीं किया है मगर एक प्रवक्ता ने कहा है कि इसमें भारी निवेश होने की उम्मीद है।

कंपनी ने कहा है कि नए केंद्र के लिए भर्तियां जारी है और केंद्र इस साल के मध्य तक शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी 1,000 से 1,500 प्रौद्योगिकी इंजीनियर और डेटा साइंटिस्ट जैसे उच्च कौशल वाले पेशेवरों की नियुक्ति की योजना बना रही है। लिली के बेंगलूरु सेंटर में 3,000 से अधिक लोग कार्यरत हैं।

सारांश: एलाई लिली ऐंड कंपनी ने हैदराबाद में एक नया वैश्विक क्षमता केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है, जिससे 1,000 से 1,500 उच्च-कौशल वाले पेशेवरों की नियुक्ति की योजना है। यह केंद्र कंपनी की डिजिटल रणनीति और सेवा वितरण को सुदृढ़ करेगा, और हैदराबाद में हजारों नौकरियों के सृजन की संभावना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *