Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

जालंधर/चंडीगढ़ 10 फरवरी 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) – पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा एन.आर.आई. की चिंताओं और शिकायतों के समाधान के उद्देश्य से उनके लिए एक व्हाट्सएप नंबर 9056009884 लांच किया है। इसके माध्यम से वे अपनी समस्याओं और शिकायतों की रिपोर्ट कर सकते हैं।

एन.आर.आई. की शिकायतों के तुरंत निपटारे के लिए ये शिकायतें संबंधित विभागों के साथ-साथ पंजाब पुलिस के एन.आर.आई. विंग के ए.डी.जी.पी. को भेजी जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए एन.आर.आई.  nri.punjab.gov.in वैबसाइट पर जा सकते हैं, जहां उन्हें एन.आर.आई. पुलिस विंग, एन.आर.आई. स्टेट कमीशन और एन.आर.आई. सभा से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी।

प्रशासनिक सुधार और एन.आर.आई. मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि एन.आर.आई. मामले विभाग द्वारा विदेशों में बसे पंजाबियों के जन्म प्रमाण पत्र, विभिन्न दस्तावेजों की प्रमाणिकता (काऊंटरसाइन) और सत्यापन की सुविधाएं प्रदान कर रहा है। इनमें जन्म प्रमाणपत्र, नॉन-अवैलेबिलिटी बर्थ सर्टिफिकेट, जन्म की देरी से एंट्री, पुलिस क्लीयरैंस, मैडीकल सर्टिफिकेट, शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसैंस प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, विवाह/तलाक प्रमाणपत्र, डिग्री, गोद लेने से संबंधित डीड, हलफनामा, फिंगरप्रिंट प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज शामिल हैं। एन.आर.आई. अपने घर से ही ई-सनद पोर्टल के माध्यम से इन दस्तावेजों के काऊंटरसाइन और सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सारांश: पंजाब सरकार ने प्रवासी भारतीयों (NRIs) के लिए एक नई सेवा शुरू की है, जिसका उद्देश्य उनके मुद्दों का त्वरित समाधान और राज्य के साथ बेहतर संपर्क स्थापित करना है। यह सेवा NRI समुदाय को सरकारी सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करेगी।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *