Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़/पटियाला 20 फरवरी 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) -: भारतीय जनता पार्टी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुना है, जो आज रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी। साथ ही  6 विधायक भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान दिल्ली को 12 साल बाद सिख कैबिनेट मंत्री मिलने जा रहा है। मनजिंदर सिंह सिरसा कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे है।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री की सिफारिश पर नए मंत्रियों की नियुक्ती कर दी है और अब शपथ लेना बाकि है। 

2013 से पहले दिल्ली में अरविंद लवली शीला दीक्षित में सिख मंत्री थे। 2013 से आम आदमी पार्टी सरकार दिल्ली में रही, जिस दौरान चाहे जरनैल सिंह जैसे नेता सत्ताधारी पार्टी के MLA रहे पर दिल्ली को सिख मंत्री नहीं मिला। इस बार 2025 के चुनावों में पंजाबियों खास तौर पर सिखों ने भाजपा के हक में डटकर वोट डाली है। इसमें मनजिंदर सिंह सिरसा की बड़ी भूमिका रही है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भी भाजपा के हक में डटकर प्रचार करते नजर आए थे। 

रेखा गुप्ता की कैबिनेट में कौन-कौन?
मुख्यमंत्री के चयन के बाद दिल्ली की कैबिनेट भी सामने आ गई है। नए मंत्रिमंडल में प्रवेश वर्मा (जाट), मनजिंदर सिरसा (सिख), आशीष सूद (पंजाबी) और रविंदर इंद्रज सिंह (दलित) शामिल होंगे। पूर्वांचल का प्रतिनिधित्व पंकज सिंह और कपिल मिश्रा करेंगे। रेखा गुप्ता के साथ कुल छह मंत्री गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ लेंगे।

सारांश: 12 साल बाद दिल्ली में सिख कैबिनेट मंत्री बने। नई कैबिनेट लिस्ट जारी, सिख समुदाय में उत्साह।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *