Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 05 मार्च 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) – : क्या आपने कभी सोचा था कि एक फोटो किसी फिल्म को लेकर इतना हंगामा खड़ा कर सकती है? एस एस राजामौली (SS Rajamouli) की मच अवेटेड फिल्म एसएसएमबी 29 (SSMB29) को लेकर फैंस का उत्साह पहले से ही चरम पर था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक लीक फोटो ने हलचल मचा दी है. इस फोटो को फिल्म के सेट का बताया जा रहा है, जिससे फैंस की जिज्ञासा और बढ़ गई है. हालांकि, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिली है. तो क्या वाकई ये फोटो फिल्म के सेट की है, या फिर यह सिर्फ अफवाह है? आइए जानते हैं पूरी सच्चाई.

ट्विटर यूजर @DurgaraoKilim ने इस लीक फोटो को शेयर करते हुए दावा किया कि एस एस राजामौली हैदराबाद में काशी का सेट बना रहे हैं. उन्होंने लिखा, ‘एसएसआरएमबी सेट की लीक्ड पिक्चर. ओडिशा का शूट पूरा होने के बाद इस सेट पर शूटिंग शुरू होगी.’ हालांकि, फिल्म के मेकर्स की ओर से इस दावे पर कोई कमेंट नहीं आया है.

प्रियंका चोपड़ा की धमाकेदार वापसी!

फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ की एक और बड़ी खबर ने फैंस को और भी एक्साइटेड कर दिया है. हिन्दुस्तान की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू मेन रोल में नजर आएंगे. प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है. प्रियंका लंबे समय बाद किसी इंडियन फिल्म में दिखेंगी, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

कहानी होगी एडवेंचर से भरपूर

रिपोर्ट की मानें तो एसएसएमबी 29 एक जंगल एडवेंचर फिल्म होगी, जिसमें महेश बाबू का रोल हनुमान से प्रेरित होगा. ये फिल्म ‘इंडियाना जोन्स’ जैसी एक्शन और एडवेंचर से भरपूर होगी. महेश बाबू इस फिल्म के लिए दाढ़ी और बाल बढ़ा रहे हैं, जिससे उनके रोल को एकदम रियलिस्टिक लुक दिया जा सके.

एस एस राजामौली की ग्रैंड फिल्मों का सिलसिला जारी

एस एस राजामौली ने बाहुबली, आरआरआर और मगधीरा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. उनकी फिल्मों के सेट हमेशा शानदार होते हैं. अगर ये लीक फोटो सही साबित होती है, तो ये साफ है कि एसएसएमबी 29 भी एक नेक्स्ट लेवल विजुअल ट्रीट होगी.

प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड में वापसी

प्रियंका चोपड़ा ने काफी समय से किसी इंडियन फिल्म में काम नहीं किया है. उन्हें आखिरी बार 2019 में ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था. अब एसएसएमबी 29 के जरिए उनकी वापसी बॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों के फैंस के लिए बड़ी खबर है.

जैसे-जैसे फिल्म से जुड़ी नई जानकारियां सामने आ रही हैं, फैंस की बेसब्री बढ़ती जा रही है. अगर ये फोटो सही साबित होती है, तो एस एस राजामौली एक बार फिर इतिहास रचने वाले हैं!

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *