Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203
temperature

जालंधर,29 मार्च 2025 (भारत बानी ब्यूरो):  डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम बुलेटिन संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि अत्यधिक गर्मी मानव स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान जिलावासियों को दोपहर में बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार नवजात शिशुओं, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों, श्रमिकों, मोटापे से पीड़ित लोगों, मानसिक रूप से बीमार लोगों, हृदय रोग से पीड़ित रोगियों आदि को हर समय उच्च तापमान से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाहर काम करते समय पूरे शरीर को ढकने वाले हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने चाहिए,सिर को सीधे धूप से ढकने के लिए छाता, टोपी, तौलिया, पगड़ी या दुपट्टे का उपयोग करना चाहिए और नंगे पैर धूप में नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में ओ.आर.एस., नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। डिप्टी कमिश्नर ने अपील करते हुए कहा कि सावधानी बरतकर ही जिलावासी लू से अपना बचाव कर सकते है।
 
सारांश: डिप्टी कमिश्नर ने गर्मी के बढ़ते असर को लेकर सावधानियां बरतने की अपील की और गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी की।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *