Manoj-Kumar

04 अप्रैल 2025 (भारत बानी ब्यूरो): बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली. मनोज कुमार अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे. इसलिए लोग उन्हें भारत कुमार भी कहते थे. उन्होंने ‘क्रांति’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘उपकार’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी कई फिल्में बनाई और देशभक्ति के साथ-साथ समाज की कमियों और समाधान को अपनी फिल्मों में दिखाते थे

April 4, 202512:10 IST

Manoj Kumar Death News LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जताया दुख

मनोज कुमार डेथ न्यूज़ लाइव:   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मशहूर अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा वो हमारी स्मृति में अंकित रहेंगे. एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा, “अभिनेता और फिल्मकार मनोज कुमार के निधन से दुखी हूं. उन्होंने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी है. अपने लंबे और प्रतिष्ठित करियर के दौरान वे अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे, जो भारत के योगदान और मूल्यों पर गर्व की भावना को बढ़ावा देती थीं.” राष्ट्रपति ने आगे कहा कि अभिनेता ने राष्ट्रीय नायकों, किसानों और सैनिकों के जिन प्रतिष्ठित चरित्रों को जीवंत किया, वे हमारी सामूहिक स्मृति में अंकित रहेंगे. उन्होंने कहा कि उनका सिनेमा हमेशा राष्ट्रीय गौरव को जगाएगा और हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा. मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं.”

April 4, 202511:21 IST

Manoj Kumar Death News LIVE: आमिर खान ने जताया दुख

मनोज कुमार डेथ न्यूज़ लाइव:  आमिर खान ने मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा, ‘मनोज कुमार सिर्फ एक एक्टर और फिल्ममेकर नहीं थे, वह एक संस्था थे. उनकी फिल्में देखकर मैंने बहुत कुछ सीखा है. उनकी फिल्में अक्सर महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर आधारित होती थीं, जो उन्हें आम आदमी के बहुत करीब ले आती थीं. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं.’

April 4, 202510:47 IST

Manoj Kumar Death News LIVE: शनिवार सुबह 11 बजे होगा अंतिम संस्कार

मनोज कुमार डेथ न्यूज़ लाइव: कुणाल गोस्वामी ने मनोज कुमार के सभी फैंस का शुक्रिया किया. उन्होंने कहा कि फैंस की दुआओं का असर है कि पिताजी का शांति से स्वर्गवास हुआ है. मैं सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं. उन्होंने बताया कि मुंबई में शनिवार को सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार की विधि की जाएगी. कुछ परिजनों का इंतजार किया जा रहा है.

April 4, 202510:26 IST

Manoj Kumar Death News LIVE: बेटे कुणाल गोस्वामी ने जारी किया बयान

मनोज कुमार डेथ न्यूज़ लाइव: कुणाल गोस्वामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि अभिनेता मनोज कुमार 2 से 3 सप्ताह से बीमार चल रहे थे. इलाज के लिए उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गुरुवार-शुक्रवार की रात 3:30 बजे अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली.

April 4, 202510:12 IST

Manoj Kumar Death News LIVE: मनोज बाजपेयी ने दी बताया हिंदी सिनेमा का स्तंभ

मनोज कुमार डेथ न्यूज़ लाइव:  मनोज बाजपेयी ने भी मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने एक्स पर दिवंगत एक्टर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मनोज कुमार साहब के निधन से हिंदी सिनेमा के एक स्तंभ को विदाई मिली है. उनकी कला ने भारत की भावना को अद्वितीय तरीके से व्यक्त किया. उनके परिवार और अनगिनत फैंस के प्रति गहरी संवेदना.”

April 4, 202509:30 IST

Manoj Kumar Death News LIVE: अक्षय कुमार ने दिया मनोज कुमार को ट्रिब्यूट

मनोज कुमार डेथ न्यूज़ लाइव: अक्षय कुमार ने भी मनोज कुमार को ट्रिब्यूट दिया. उन्होंने एक्स पर मनोज कुमार की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मैं उनसे सीखता हुआ बड़ा हुआ कि हमारे देश के लिए प्यार और गर्व से बढ़कर कोई भावना नहीं है. और अगर हम एक्टर इस भावना को दिखाने में आगे नहीं आएंगे, तो कौन करेगा? इतने अच्छे इंसान और हमारे फ्रैटेनिटी की सबसे बड़ी एसेट्स में से एकय. RIP मनोज सर. ओम शांति”

April 4, 202509:02 IST

Manoj Kumar Death News LIVE: विवेक अग्निहोत्री ने मनोज कुमार को बताया- देशभक्त कलाकार

मनोज कुमार डेथ न्यूज़ लाइव: विवेक अग्निहोत्री ने एक्स पर एक लंबे मैसेज में लिखा, “भारत के पहले सच्चे मौलिक और प्रतिबद्ध भारतीय फिल्ममेकर, दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता श्री मनोज कुमार जी आज हमें छोड़कर चले गए. एक गौरवान्वित राष्ट्रवादी. दिल से एक कट्टर हिंदू. एक दूरदर्शी निर्देशक जिन्होंने भारतीय सिनेमा को एक नया व्याकरण दिया – गीत चित्रण का, अर्थपूर्ण गीतों का, ऐसा सिनेमा जो न केवल मनोरंजन करता था बल्कि याद दिलाता था कि यह किससे जुड़ा हुआ है. अन्य कलाकार मृत्यु को प्राप्त होते हैं, पर देशभक्त कलाकार कालजयी होते हैं.”

April 4, 202508:24 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने लिखा, “महान एक्टर और फिल्ममेकर श्री मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुख हुआ. वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें ख़ास तौर पर उनकी देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फ़िल्मों में भी झलकता था. मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया और वे पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और फैंस के साथ हैं. ओम शांति.”

April 4, 202508:11 IST

उम्र संबंधित थीं बीमारियां

मनोज कुमार की उम्र काफी ज्यादा थी. उन्होंने जब आज आखिरी सांस ली, तब उनकी उम्र 87 साल थी. परिवार की तरफ से हेल्थ इश्यू पर अब तक कोई आधिकारिक बयान तो नहीं आया है. मगर कहा जा रहा है कि वृद्धावस्था से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से उनकी जान गई है. 

Manoj Kumar Death Reason: मनोज कुमार का कैसे हुआ निधन, आखिर ‘भारत कुमार’ को क्या हुआ था?

April 4, 202507:51 IST

अशोक पंडित ने जताया दुख

भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कहा, “…महान दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता, हमारे प्रेरणास्रोत और भारतीय फिल्म उद्योग के ‘शेर’ मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे…यह इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है और पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी…”

सारांश: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *