Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203
Manoj-Kumar

04 अप्रैल 2025 (भारत बानी ब्यूरो): दिग्गज एक्टर और फिल्ममेकर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. मनोज कुमार का बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा योगदान रहा. उन्होंने न सिर्फ कमाल की फिल्में बनाईं, बल्कि कई सितारों का करियर भी संवारा था.

मनोज कुमार ने अमिताभ बच्चन को अपनी फिल्म ‘रोटी कपड़ा और मकान’ में बड़ा ब्रेक दिया था. स्मिता पाटिल के टैलेंट को पहचाना. हालांकि, मनोज कुमार को हमेशा मलाल रहा कि कभी किसी भी एक्टर ने अपने करियर के लिए उन्हें क्रेडिट नहीं दिया. एक पुराने इंटरव्यू में सुभाष के झा से बात करते हुए मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें बुरा लगता था, जब एक्टर्स सफल होने के बाद इंटरव्यू में उनका जिक्र नहीं करते थे.

मनोज कुमार को होता था दुख
जब पूछा गया कि क्या वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में खुद को अलग-थलग महसूस करते हैं, तो मनोज कुमार ने जवाब में कहा, ‘मैं इस पर ज्यादा सोच-विचार नहीं करता हूं. लेकिन जब मैं उन एक्टर्स के इंटरव्यूज पढ़ता हूं, जिन्हें मैंने बड़े मौके दिए और वे मेरा जिक्र तक नहीं करते, तो दुख तो होता है.’

स्मिता पाटिल को दिया ऑफर
मनोज कुमार ने हिंदी सिनेमा के कई टैलेंटेड एक्टर्स के साथ साथ काम किया है. उन्होंने कहा, ‘मुझे टैलेंट की पहचान है. क्या आप जानते हैं कि जब शर्मिला टैगोर ने मेरी फिल्म शोर छोड़ दी थी, उन्हें मेरी पत्नी का किरदार निभाना था, जो आखिर में नंदा ने निभाया. मैंने वो रोल स्मिता पाटिल को ऑफर किया था. उन्होंने बहुत विनम्रता से कहा कि उस समय उनकी एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं थी.’

सारांश: ‘पूरब और पश्चिम’ और ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले एक्टर और डायरेक्टर मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया. वह काफी से समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *