weather update

04 अप्रैल 2025 (भारत बानी ब्यूरो): पंजाब में गर्मी के तेवर अब सख्त होते जा रहे हैं। अप्रैल की शुरुआत में ही तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दोपहर में तेज धूप निकल रही है, जिससे दिन के समय बाहर निकलने में लोग गुरेज करने लगे हैं। घरों और कार्यालयों में पंखे और एसी चलना भी शुरू हो गए हैं। गर्मी से अभी यह हाल के तो अंदाजा लगा सकते हैं कि मई और जून में गर्मी खूब सताएगी। मई और जून अभी दूर है, लेकिन अप्रैल के दूसरे हफ्ते से ही हीट वेव का अलर्ट है। ऐसे में गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाएगी।

वहीं दूसरी तरफ रात में अभी गर्मी से राहत है। क्योंकि रात का तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। इस वजह से सुबह, शाम और रात को हल्की ठंडक महसूस हो रही है। 

पंजाब में वीरवार को दिन का तापमान 37 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में बुधवार के मुकाबले 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा पहुंच गया है।

पंजाब के न्यूनतम तापमान में बीते कुछ दिनों से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी, लेकिन बुधवार-वीरवार की रात में तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल रात का तापमान सामान्य के पास बना है, लेकिन लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले छह दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है, लेकिन साथ ही सात अप्रैल से तीन दिन के लिए पंजाब में कुछ जगहों पर हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा।

पटियाला का तामपान सबसे ज्यादा
वीरवार को सबसे अधिक 37.2 डिग्री का पारा पटियाला का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का तापमान 30.8, लुधियाना का 34.6, पठानकोट का 32.6, बठिंडा का 35.2, फिरोजपुर का 31.2, फरीदकोट का 37.0 और जालंधर का 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम न्यूनतम पारा 12.5 डिग्री का पठानकोट का दर्ज हुआ।

रात में जालंधर सबसे ठंडा
वहीं, अमृतसर का न्यूनतम पारा 15.3, लुधियाना का पारा 14.4 (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), पटियाला का 14.2 (सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे), बठिंडा का 14.6 (1.9 डिग्री नीचे), जालंधर का 13.3, फरीदकोट का 16.8, फिरोजपुर का 14.3 डिग्री दर्ज किया गया।

सारांश: पंजाब में गर्मी के तेवर अब सख्त होते जा रहे हैं। अप्रैल की शुरुआत में ही तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दोपहर में तेज धूप निकल रही है, जिससे दिन के समय बाहर निकलने में लोग गुरेज करने लगे हैं। घरों और कार्यालयों में पंखे और एसी चलना भी शुरू हो गए हैं। गर्मी से अभी यह हाल के तो अंदाजा लगा सकते हैं कि मई और जून में गर्मी खूब सताएगी। मई और जून अभी दूर है, लेकिन अप्रैल के दूसरे हफ्ते से ही हीट वेव का अलर्ट है। ऐसे में गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाएगी।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *