नई दिल्ली 06 जून 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) . डिनो मोरिया इन दिनों अपनी फिल्मों के लिए नहीं बल्कि मुंबई के बहुचर्चित मीठी रिवर स्कैम की जांच में फंसते जा रहे हैं. इस केस में एक्टर के भाई सैंटिनो मोरिया का नाम भी जुड़ा है. केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा करीब एक दर्जन लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन का कार्रवाई की गई. ED के सूत्र के मुताबिक, डीनो मोरिया के भाई सैंटिनो को पूछताछ के लिए समन भेजा गया है.

सूत्र के मुताबिक, इस घोटाला मामले में मुख्य आरोपी के कॉल रिकॉर्ड्स से कई नाम सामने आए हैं. मीठी नदी घोटाले के मुख्य आरोपी केतन कदम के कॉल रिकॉर्ड्स की जांच में  डिनो मोरिया का नाम का नाम सामने आया है. आरोप हैं कि डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो की मीठी नदी घोटाले के आरोपी केतन से कई बार फोन कॉल पर बातचीत हुई है.

दरअसल, मुंबई महानगरपालिका द्वारा पिछले कुछ समय पहले मीठी नदी की सफाई करवाई गई थी. इसके लिए स्लज पुशर और ड्रेजिंग मशीनों का इस्लेमाल किया गया है . मशीनों को कोच्चि की कंपनी मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड से बड़ी रकम पर लिया था. आरोप है कि विशेष ड्रेजिंग उपकरण किराए पर देने की निविदा में कुछ आपूर्तिकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए केतन कदम और जय जोशी ने मैटप्रॉप कंपनी के अधिकारियों और बीएमसी के स्टॉर्म वॉटर ड्रेन्स विभाग के अधिकारियों के साथ हेराफेरी की गई.

सारांश:
मीठी नदी सफाई स्कैम में डिनो मोरिया एडी की जांच के दायरे में आ गए हैं। उनके साथ-साथ भाई सैंटिनो मोरिया को भी समन भेजा गया है। कॉल रिकॉर्ड्स की मदद से इस घोटाले के कई राज़ खुले हैं, जो जांच को और गहराई देंगे। अधिकारी अब वित्तीय लेनदेन और पक्षकारों के बीच संपर्क की जांच कर रहे हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *