मुंबई 06 जून 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) . दीपिका पादुकोण पिछले कुछ दिनों से ‘एनिमल’ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ विवाद को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने संदीप की फिल्म ‘स्पिरिट’ को छोड़ दिया. उन्होंने फिल्म के सेट पर कम घंटे काम करने की मांग की थी. हालांकि, संदीप ने उनपर फिल्म की कहानी लीक करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि इसके लिए उन्हें बाहर किया गया. संदीप और दीपिका की इस लड़ाई के बीच अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दीपिका को प्रभास स्टारर ‘कल्कि 2’ से भी हटाया जा सकता है.
इंस्टाग्राम पेज बॉलीवुड.मोबी के मुताबिक, दीपिका पादुकोण मां बनने के बाद से कम काम के घंटों की मांग की वजह से फिल्म के सेट पर अव्यवस्था फैला रही है. ‘कल्कि 2’ के मेकर्स उनके रोल को कम करने या हटाने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
पहले भी यह बताया गया था कि संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण को ‘स्पिरिट’ से हटा दिया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका ने संदीप से एक दिन में 8 घंटे काम, ज्यादा फीस और फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सा मांगा था. दीपिका की ये मांग संदीप को पसंद नहीं आई. दीपिका अपने काम और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाने के लिए अपने काम के घंटों को कम करना चाहती हैं.
संदीप रेड्डी ने बताया था दीपिका पादुकोण का गंदा पीआर गेम
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण पर गंदा पीआर गेम खेलने का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा, “जब मैं किसी एक्टर को कहानी सुनाता हूं, तो मैं 100% विश्वास रखता हूं. हमारे बीच एक अनकहा एनडीए होता है. लेकिन ऐसा करके, आपने अपने असली रूप को दिखा दिया है… एक यंग एक्टर को नीचा दिखाना और मेरी कहानी को रिवील करना? क्या यही आपका नारीवाद है?”
तृप्ति डिमरी ने किया दीपिका पादुकोण को रिप्लेस
संदीप रेड्डी ने आगे लिखा, “एक फिल्म निर्माता के रूप में, मैं अपनी आर्ट के पीछे सालों की मेहनत लगाता हूं और मेरे लिए फिल्म निर्माण सब कुछ है. आप इसे नहीं समझीं. आप इसे नहीं समझेंगी. आप इसे कभी नहीं समझेंगी. ऐसा करो… अगली बार पूरी कहानी बोलना… क्योंकि मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता. हैशटैग डर्टी पीआर गेम. मुझे यह कहावत बहुत पसंद है- खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे!” दीपिका को हटाने के बाद संदीप ने तृप्ति डिमरी को लीड एक्ट्रेस के तौर पर साइन किया.
सारांश:
फिल्म Spirit की सफलता के बाद दीपिका पादुकोण को उसकी सीक्वल से बाहर कर दिया गया है। खबरों के मुताबिक, दीपिका ने शूटिंग के दौरान कम घंटे काम करने की मांग की, जिससे मेकर्स परेशान हो गए। इसके कारण उन्होंने दीपिका की जगह किसी और अभिनेत्री को लेने का फैसला किया। यह कदम फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया है।
