Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

मुंबई 06 जून 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) . अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ समेत 19 स्टारों से भरी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ आज रिलीज हो गई है. यह ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म है. यह भारक की सबसे बड़ी और महंगी कॉमेडी फ्रेंचाइजी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार की यह फिल्म 5,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई है. यह किसी कॉमेडी फिल्म के लिए सबसे बड़ी स्क्रीन काउंट भी होगी. यह अक्षय कुमार के करियर में भी पहली बार होगा.

अक्षय कुमार की इस फिल्म को कमल हासन और अली फजल स्टारर पैन इंडिया फिल्म ‘ठग लाइफ’ से टक्कर मिलेगी. ठग लाइफ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. हालांकि, इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पांस मिला है. ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी को लेकर ऑडियंस के बीच क्रेज है. फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले रिकॉर्डतोड़ व्यूज हासिल कर लिए हैं.

सारांश:
हाउसफुल 5 की पहली समीक्षा लाइव आई है, जिसमें बताया गया कि फिल्म के पहले 30 मिनट में फुल एंटरटेनमेंट है। दर्शकों ने इसे मजेदार और कॉमेडी से भरपूर बताया। फैंस ने कहा कि ये फिल्म उनके पैसे की पूरी वसूली करती है और हल्की-फुल्की मनोरंजन के लिए बढ़िया विकल्प है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *