Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

लुधियाना 06 जून 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : जिले में वेस्ट हलके की सीट से उप चुनाव इसी महीने होने जा रहे हैं। वहीं चुनावों से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, लुधियाना के विजिलेंस एसएसपी जगतप्रीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। चुनावों से पहले विजिलेंस एसएसपी को सस्पेंड करना एक बड़ी कार्रवाई है। मिली जानकारी के मुताबिक, एसएसपी जगप्रीत सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को समन भेजा था। ये भी बताया जा रहा है कि, एसएसपी ने बिना किसी को सूचित किए भारत भूषण आशु को सम्मन भेज दिया था।

जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को एक पुराने मामले में समन जारी किए गए थे। आपको बता दें कि, लुधियाना जिले में वेस्ट हलके की सीट से उप चुनाव 19 जून को होने जा रहे हैं, जिसके चलते सभी पार्टियों मे अपनी तैयारियों जोरों शोरों से शुरू कर दी है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *