Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203
accident

 टांडा 03 जुलाई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : होशियारपुर के टांडा के मोहल्ला आईयापुर में गुरुवार सुबह साढ़े 5 बजे एक दो मंजिला घर की छत गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य तीन गंभीर जख्मी हैं। 

जानकारी के अनुसार इस घर में प्रवासी मजदूर शंकर मंडल अपनी चार बेटियों और पत्नी के साथ रहता था। शंकर मंडल मजदूरी करता था। सुबह साढ़े 5 बजे के करीब अचानक पूरा घर ढह गया जिसमें पूरा परिवार दब गया। मोहल्ला निवासियों ने तुरंत परिवार की मदद की और लोगों को मलबे से बाहर निकाला। इस हादसे में शंकर मंडल और उसकी 2 बेटियों शिवानी और पूजा की मौत हो गई। शंकर मंडल की पत्नी और 2 अन्य बेटियों को गंभीर जख्मी हालत में टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 






Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *