Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

मैनचेस्टर 21 जुलाई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : अर्शदीप सिंह चौथे टेस्ट से पहले ही बाहर हो चुके थे. इंजर्ड आकाशदीप के खेलने पर भी सवालिया निशान थे. अब नीतीश कुमार रेड्डी की खबर ने भारतीय खेमे में खलबली मचा दी है. युवा ऑलराउंडर पूरी सीरीज से बाहर हो चुका है.

बीसीसीआई ने बताई वजह
दूसरे और तीसरे टेस्ट में खेलने वाले रेड्डी रविवार को जिम में अभ्यास करते हुए चोटिल हो गए थे और अब वह स्वदेश लौटेंगे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘नीतीश कुमार रेड्डी बाएं घुटने की चोट के कारण शेष दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं. नीतीश स्वदेश लौट आएंगे और टीम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है.’

बिना कोई मैच खेले बाहर हो जाएंगे अर्शदीप?
अर्शदीप सिंह को पिछले सप्ताह बेकेनहैम में अभ्यास सत्र के दौरान नेट्स पर गेंदबाजी करते समय बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी. उन्होंने श्रृंखला में अब तक कोई मैच नहीं खेला है. बयान में कहा गया है, ‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है.’

अंशुल कंबोज अपने डेब्यू के बेहद करीब
हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है और वह मैनचेस्टर में टीम से जुड़ चुके हैं. चौथा टेस्ट मैच बुधवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होगा. इंग्लैंड पांच मैचों की एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी में 2-1 से आगे चल रहा है.

चौथे टेस्ट के लिए भारत की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव और अंशुल कंबोज

सारांश:

नीतीश कुमार रेड्डी इंग्लैंड दौरे से पहले जिम सेशन के दौरान चोटिल हो गए, जिससे उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा। यह घटना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हुई। सवाल उठ रहे हैं कि यह लापरवाही का नतीजा था या सिर्फ बदकिस्मती। उनकी चोट ने फिटनेस प्रोटोकॉल और खिलाड़ियों की सावधानी पर बहस छेड़ दी है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *