Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 23 जुलाई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) . अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सैलाब दिया है. सोशल मीडिया पर तो लोगों के पागल होकर रोने के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं. इसी बीच एक लड़की का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह रो रहे लोगों को जमकर फटकार लगा रही हैं.

2025 की सुपरहिट फिल्म सैयारा ने देशभर में धूम मचा दी है. मोहित सूरी के निर्देशन और यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री ने युवाओं को दीवाना बना दिया है. सोशल मीडिया पर जहां लोग फिल्म के डायलॉग, गाने और इमोशनल सीन को लेकर पागल हुए जा रहे हैं, वहीं एक लड़की ने इस ‘ओवर-डोज ऑफ रोमांस’ के खिलाफ अपनी आवाज उठाकर सबका ध्यान खींचा है.

किंडर गार्डन को पब्लिक मत बोलो

फिल्म को लेकर वो लड़की कहती नजर आ रही है कि जहां, देखों यही देखने को मिल रहा है कि पब्ल्कि रिएक्शन, लोग बेहोश हो रहे है. अर भाई पब्लिक नहीं है, वो आप किंडर गार्डन को पब्लिक मत बोलो. जिस उम्र में मां से थप्पड़ खाने चाहिए, उस उम्र में इनके दिल टूट रहे हैं, पहले तो मुझे ये बताए कि आखिर दिल टूट कैसे रहा है, आज की जेनरेशन इतनी ज्यादा एक्सट्रॉवर्ट कैसे हो रही है. हम लोग थिएटर तो जाना छोड़ों घर के अदंर भी ऐसी रोमांटिक फिल्में नहीं देख पाते थे.ये क्या जेनरेशन है जो एक फिल्म देखकर डिप्रेशन में आ गई. क्या यार छी छा लेदर करा दिए हो.

ये सिर्फ फिल्म है, जिदंगी नहीं

हाल ही में दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उसने कहा, लोग सैयारा देखकर ऐसे बिहेव कर रहे हैं जैसे उनके साथ भी वैसा ही कोई गहरा इश्क हुआ हो. भई, वो एक फिल्म है! रील लाइफ और रियल लाइफ में फर्क समझो.वीडियो वायरल हो गया, कुछ घंटों में ही लाखों व्यूज़ और हजारों कमेंट्स आ गए। कुछ लोगों ने उसकी बात से सहमति जताई, तो कुछ ने उसे ‘दिल तोड़ने वाली’ और ‘इमोशनलेस’ तक कह डाला.

बता दें कि इन सबके बीच देखा जाए तो फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. बुधवार की सुबह तक फिल्म सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 133 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है. आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और भी बढ़ता नजर आ सकता है.ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि सैयारा बेहतरीन तरीके के लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं.

सारांश:
‘सैयारा’ की ताबड़तोड़ कमाई और सोशल मीडिया पर वायरल ट्रेंड को लेकर एक लड़की भड़क गई। उसने खुलकर कहा कि इस गाने और उससे जुड़े कंटेंट ने छीछालेदर मचा दी है और ये सब बेवजह का हाइप है। उसकी प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है, जहां कुछ लोग सहमत हैं तो कुछ इसे ओवररिएक्शन बता रहे हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *