Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़ 29 जुलाई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार की मुहिम लगातार जारी है। इसी कड़ी में पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकायतें मिलने पर तुरंत एक्शन लिया है। डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा 9 डेटा एंट्री ऑपरेटरों और सुरक्षा गार्डों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।

भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत एक सीनियर असिस्टेंट को भी सस्पेंड किया गया है। साथ ही मुख्य कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक पवन कुमार को ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के चलते नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित किए गए कर्मचारियों में ओंकार सिंह (डेटा एंट्री ऑपरेटर), गुरसाहिब सिंह (सिक्योरिटी गार्ड), हरप्रीत सिंह (सिक्योरिटी गार्ड), गुरप्रीत सिंह बेदी (सिक्योरिटी गार्ड), परमिंदर सिंह (सिक्योरिटी गार्ड), विजय गुरुंग (सिक्योरिटी गार्ड), विक्रमजीत सिंह (सिक्योरिटी गार्ड), संजीव कुमार (सिक्योरिटी गार्ड) और अजय कुमार (सिक्योरिटी गार्ड) शामिल हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *