Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़, 7 मार्च (भारत बानी) : मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत विभाग द्वारा राज्य भर में 9 मार्च से 23 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। 

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पोषण पखवाड़ा कुपोषण के अधिक शिकार (एसएएम) और आंशिक तौर पर कुपोषण के शिकार (एमएएम) बच्चों की सेहत और तंदरुस्ती पर ध्यान केंद्रित करने के साथ सम्बन्धित है। पोषण अभ्यान गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं, किशोर लड़कियों और 6 साल से कम उम्र के बच्चों में पोषण सम्बन्धी नतीजों को संपूर्ण रूप में बेहतर बनाने का यत्न करता है। 

डा. बलजीत कौर ने बताया कि इस मुहिम को बड़े स्तर पर चलाने के लिए अलग-अलग विभागों की सेवाएं ली जाएंगी । 

मंत्री ने बताया कि पोषण माह के दौरान माँ का दूध पिलाना और संपूर्ण ख़ुराक देना, स्वस्थ बालक स्पर्धा, पोषण भी पढ़ाई भी, मिशन लाईफ़ के द्वारा पोषण में सुधार करना, मेरी मिट्टी मेरा देश, लोगों में पोषण जागरूकता फैलाना और टैस्ट, ट्रीट, टॉक अनीमिया विषयों पर केंद्रित गतिविधियों पर विचार किया जायेगा। 

उन्होंने बताया कि इसके इलावा अनीमिया और उचित साफ़-सफ़ाई के बारे जागरूकता फैलाने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इसका उद्देश्य उनको कसरत और वातावरण सुधार के साथ-साथ सेहतमंद और पौष्टिक ख़ुराक की महत्ता के बारे जागरूक करना है। 

उन्होंने कहा कि बच्चों की सेहत और तंदरुस्ती को यकीनी बनाने के मकसद के साथ अलग-अलग गतिविधियों, वर्कशापों और पहलकदमियों में सक्रियता के साथ हिस्सा लेने के लिए महिलाओं और आम लोगों को उत्साहित किया जायेगा। 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *