Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

बठिंडा 14 जुलाई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई, जिसकी पहचान नवयुगदीप सिंह निवासी गांव बाजक के रूप में हुई, जो नशा मुक्ति केंद्र से भर्ती था और छुट्टी लेकर रक्षाबंधन पर घर आया था। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर उनके बेटे को नशीला पदार्थ देने का आरोप लगाया, जिसके बाद थाना नंदगढ़ की पुलिस ने शरणदीप सिंह पर मामला दर्ज कर लिया। मृतक युवक कुछ महीनों के लिए राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित नशा पुनर्वास केंद्र में भर्ती रहा था। अब वह रक्षाबंधन पर अपने गांव आया हुआ था।

उसके पिता बलवंत सिंह के अनुसार उसका दोस्त शरणदीप उसे अपनी कार में ले गया और उसे नशीले पदार्थ की ओवरडोज देकर बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल घुद्दा में छोड़ गया, जहां उसकी मौत हो गई। डी.एस.पी. ग्रामीण हरजीत सिंह मान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।गौरतलब है कि पिछले सप्ताह जिले के गांव महिमा और फिर गंगा में 2 युवकों की मौत हो गई थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *