Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़ 14 जुलाई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) आजादी दिवस से ठीक पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक गुरुवार यानी आज चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर होगी।

सरकारी जानकारी के अनुसार, बैठक में कई अहम एजेंडों पर चर्चा होगी। हाल ही में पंजाब सरकार ने अपनी लैंड पूलिंग नीति को वापस लेने का बड़ा फैसला किया था। इस फैसले के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक हो रही है।

राजनीतिक हलकों में अटकलें लग रही हैं कि बैठक के दौरान लैंड पूलिंग नीति पर दोबारा विचार-विमर्श हो सकता है। इसके अलावा कुछ अन्य विकास परियोजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी मंत्रिमंडल चर्चा कर सकता है। सरकार की ओर से बैठक के एजेंडे के बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन सरकारी सूत्रों के मुताबिक कई बड़े ऐलान होने की संभावना है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *