Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 20 अगस्त 2025 (भारत बानी ब्यूरो ). शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल भारत की एशिया कप 2025 टीम में तीसरे ओपनर के स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा में थे लेकिन मंगलवार (19 अगस्त) को जब मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की तो गिल ने जायसवाल को पीछे छोड़ दिया. गिल को चयनकर्ताओं ने ज्यादा तवज्जों दी है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के 25 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज, जो भारत की टेस्ट टीम के कप्तान भी हैं. उनको इसलिए चुना गया क्योंकि भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ता उन्हें कप्तान के रूप में तैयार करना चाहते हैं. और यही कारण है कि उन्हें अक्षर पटेल की जगह भारत का उप-कप्तान भी नियुक्त किया गया.

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि सूर्यकुमार यादव के 35 साल के होने में एक महीने से भी कम समय बचा है, और भारत के टी20 कप्तान के रूप में उनको आगामी एशिया कप के लिए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को उप-कप्तान के रूप में शामिल करने के लिए प्रेरित किया. यह मंगलवार की चयन बैठक में सबसे अधिक समय लेने वाला मुद्दा था, और मुख्य कोच गौतम गंभीर, जो ऑनलाइन शामिल हुए थे.
गिल, जिन्होंने अब तक 21 टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने पिछले साल हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों में भारत की कप्तानी की थी और उनमें से चार में जीत हासिल की थी. जबकि सूर्यकुमार यादव ने अब तक 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत की कप्तानी की है और कुल 18 मुकाबले जीते है और सिर्फ 4 हारे हैं.

सारांश:
एशिया कप टीम चयन में शुभमन गिल को यशस्वी जायसवाल पर तरजीह दी गई है। कोच गौतम गंभीर की रणनीति के तहत गिल को मौका दिया गया है, क्योंकि वे बड़ी पारी खेलने और दबाव झेलने में ज्यादा अनुभवी माने जाते हैं। यह चयन टीम बैलेंस और ओपनिंग स्ट्रेटेजी का हिस्सा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *