09 सितंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने व्यक्तित्व अधिकार की रक्षा के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने अपनी याचिका में कहा गया है कि उनकी पर्सनैलिटी, नाम, तस्वीरें, आवाज और पहचान का किसी भी प्रकार से अवैध इस्तेमाल न किया जाए. इससे पहले अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े सितारे भी अपने हक के लिए कोर्ट जा चुके हैं, जहां उन्होंने आर्थिक लाभ कमाने के लिए बिना इजाजत उनकी तस्वीरों और आवाज का इस्तेमाल करने वालों पर रोक लगाने की मांग की थी.
जस्टिस तेजस कारिया की बैंच इस याचिका की सुनवाई में कहा कि जो URL एक्ट्रेस की पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन करते हैं उन्हें ये हटाने पड़ेंगे. ये सीधे तौर पर ऐश्वर्या राय के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करते हैं.
कोर्ट ने क्या कहा
जस्टिस तेजस ने कहा कि हम सभी के खिलाफ लिंक हटाने का आदेश देंगे, क्योंकि शिकायतें बड़ी हैं. लेकिन हर किसी के लिए अलग-अलग आदेश जारी किए जाएंगे. ऐश्वर्या राय द्वारा दर्ज याचिका में उनके नाम, छवि, पर्सनैलिटी, आवाज और अन्य विशेषताओं की सुरक्षा की मांग की गई थी.
ऐश्वर्या राय के वकीलों ने रखी अपनी बात
ऐश्वर्या राय के ओर से पैरवी कर रहे प्रवीण आनंद और ध्रुव आनंद ने याचिका में कहा कि बहुत सी संस्थाएं और लाभ कमाने के उद्देश्य से एक्ट्रेस की पर्सनैलिटी अधिकारों का धड़ल्ले से उल्लंघन किया जा रहा है. जहां उनकी नाम, तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल करके अपने आर्थिक लाभ के लिए प्रचार किया जा रहा है. इतना ही नहीं कई अश्लील वीडियो को भी छेड़छाड़ कर ऐश्वर्या की छवि से जोड़ा जा रहा है.
सेक्सुअल डिजायर के लिए भी एक्ट्रेस की बिगाड़ रहे छवि
सीनियर एडवोकेट संदीप सेठी ने ये भी कहा कि एक्ट्रेस का नाम और इमेज का इस्तेमाल की की सेक्सुअल डिजायर की पूर्ति के लिए भी किया जा रहा है. जो कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा.
पहले भी सितारों ने उठाया ये कदम
ये पहली बार नहीं है जब कोई बॉलीवुड एक्टर अपने पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स के लिए कोर्ट पहुंचे हैं. इससे पहले जैकी श्रॉफ, अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर जैसे ने भी ये कदम उठाया था.
