Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़, 9 मार्च (भारत बानी) : हरियाणा के बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह ने आज सिरसा के गांव शेखुपुरिया, फतेहपुरिया नियामत खां, नानुआना, खारिया, चक्कां आदि गांवों का दौरा किया और करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

इस दौरान बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने गांव फतेहपुरिया नियामत खां में ग्रामीणों को 100-100 गज के प्लाटों की रजिस्ट्रियां वितरित की। इस मौके पर उन्होंने तमन्ना ढिढारिया को राष्ट्रीय स्तर द्वितीय स्थान पर आने पर सम्मानित किया। उन्होंने विधायक आदर्श नगर आवास ग्राम योजना के अंतर्गत गांव फतेहपुरिया नियामत खां में राम कुमार के घर से साहब राम के घर तक लगभग 19 लाख रुपये की लागत से निर्मित आईपीबी गली, मुख्य गली से निहाल सिंह जांदू के घर तक आईपीबी गली, राम प्रताप के घर से मुख्य फिरनी तक 48 लाख 69 हजार रुपये की लागत से निर्मित आईपीबी गली व मनरेगा योजना के तहत गांव के हर्बल पार्क की 24 लाख रुपये की लागत से निर्मित चार दिवारी कार्य पूरा होने उपरांत लोकार्पण किया। उन्होंने खिलाड़ियों को हैडबॉल किट भी वितरित की। इसके उपरांत बिजली मंत्री ने नानूआना में खेल स्टेडियम में 51 हजार रुपये देने की घोषणा की।

बिजली मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। आज सरकार के पास बजट भी है और नेक सोच भी है। आज क्षेत्र के हर गांव में विकास हो रहा है, अब विकास की लहर से कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं है। ढाणियों के कच्चे रास्तों को भी पक्का बनाया जा रहा है। सरकार द्वारा स्कूलों, सड़कों, बिजली घर, जलघरों को निर्माण करवाया जा रहा है। कृषि, उद्योग के साथ-साथ अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियांवित की जा रही है और जनता को इनका भरपूर फायदा भी मिल रहा है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *