Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 17 सितंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : कभी टीम इंडिया के अहम चेहरों में गिने जाने वाले आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा अब भारतीय क्रिकेट में नए रोल में नजर आने वाले हैं. दोनों दिग्गज अब चयनकर्ता बनकर भारतीय टीम को मजबूत बनाने का काम करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बाएं हाथ के स्पिनर रहे प्रज्ञान ओझा और बाएं हाथ के पेसर रहे रुद्र प्रताप सिंह मेंस सीनियर सिलेक्शन कमिटी के नए सदस्य बन सकते हैं, जिसके चेयरमैन अजीत अगरकर हैं.

प्रवीण कुमार और जैदी भी थे उम्मीदवार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पिछले महीने दो राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के पदों के लिए आवेदन मंगाए थे. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सिलेक्टर बनने के लिए किसी भी बड़े चेहरे ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने राष्ट्रीय चयनकर्ता पद के लिए आवेदन किया था. उनके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष विंस्टन जैदी और हिमाचल प्रदेश के शक्ति सिंह सेंट्रल जोन से अन्य उम्मीदवार थे.

सिलेक्टर बनने की जरूर शर्तें
भारतीय बोर्ड ने अपने दो निवर्तमान चयनकर्ताओं सुब्रतो बनर्जी (सेंट्रल जोन) और एस शरत (साउथ जोन) की जगह लेने के लिए कुछ मानदंड रखे थे. बीसीसीआई के अनुसार इन पोस्ट के लिए वही शख्स आवेदन कर सकता था. जिसने कम से कम सात टेस्ट मैच या 30 प्रथम श्रेणी मैच या 10 एकदिवसीय या 20 प्रथम श्रेणी मैच खेले हो. आवेदक को कम से कम पांच साल पहले खेल से संन्यास लेना चाहिए और वह पांच साल की कुल अवधि के लिए बीसीसीआई की किसी भी क्रिकेट समिति का सदस्य नहीं होना चाहिए.

टी-20 वर्ल्ड चैंपियन हैं आरपी सिंह
आरपी सिंह ने 2005 से 2011 के बीच 14 टेस्ट, 58 वनडे और 10 टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. वह एमएस धोनी की अगुवाई वाली उस भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसने दक्षिण अफ्रीका में पहला टी-20 विश्व कप जीता था.

ओझा ने खेले 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी-20
प्रज्ञान ओझा ने 2008 से 2013 के बीच 24 टेस्ट और 18 वनडे और 6 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे. प्रक्रिया के अनुसार अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) सीनियर सिलेक्शन कमिटी के दो पदों के लिए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगी, इसके बाद सीएसी चुने गए उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश बीसीसीआई पदाधिकारियों को करेगी. दोनों नए चयनकर्ताओं के अगले महीने से कार्यभार संभालने की उम्मीद है.

सारांश:
भारतीय क्रिकेट चयन समिति में आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा को शामिल किया गया है। ये दोनों नए मेंबर टीम इंडिया की भविष्य की रणनीति और खिलाड़ियों के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *