Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

मोगा 25 सितंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ): आम आदमी पार्टी ने महिला नेता को पार्टी से निलंबित किया है। मोगा जिले में आम आदमी पार्टी की महिला नेता रिम्पी ग्रेवाल को आख़िरकार पार्टी हाईकमान ने 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। 19 सितंबर को ‘आप’ महासचिव हरचंद सिंह बर्स्ट ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। सूत्रों का कहना है कि महिला नेता ने विस्तृत जानकारी के साथ कारण बताओ नोटिस का जवाब भी दिया था, लेकिन फिर भी पार्टी हाईकमान उनके जवाब से संतुष्ट नहीं था।

PunjabKesari

इसके बाद पार्टी ने यह कार्रवाई की है। संपर्क करने पर आप महिला नेता रिम्पी ग्रेवाल ने कहा कि मोगा जिले में उन्होंने पार्टी के लिए जो किया है, वह सबको पता है, लेकिन उन्होंने सच बोलने की कीमत चुकाई है और उन्हें कोई शिकायत नहीं है और वह हमेशा इसी तरह सच की आवाज उठाती रहेंगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *