Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

30 सितंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : आज मंगलवार 30 सितंबर को कई खबरों के सुर्खियों में रहने की संभावना है. डोनाल्ड ट्रंप का 20 सूत्रीय गाजा प्लान तैयार पर इजरायल सहमत तो हमास की रजामंदी का इंतजार है. उधर बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र निर्वाचन आयोग आज नई मतदाता सूची जारी करेगा. SIR के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन होगा. बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की इंट्री हुई है. मंगलवार सुबह 10 बजे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेन्द्र कुशवाहा से दिल्ली में कर सकते हैं मुलाकात. सूत्रों के हवाले से खबर है कि पवन सिंह आरा से NDA उम्मीदवार के रूप में लड़ना चाहते हैं चुनाव. उधर, पाकिस्तानी सेना ने POK में लोगों की आवाज दबाने के लिए झोंकी ताकत, इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं की ठप है. फिर भी पीओके में बड़े पैमाने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है. इस बीच दिल्ली में विवादित बाबा पार्थ सारथी पर पूर्व मुस्लिम छात्रा ने लगाया अत्याचार का आरोप. बाबा की करीबी दो महिलाओं पर बाबा को फेवर देने का दबाव बनाने का लगाया आरोप. कॉलेज में नंबर पाने के लिए पैसे की मांग, छात्रा ने बताया कैमरों से निरंतर रखी जाती थी नजर. इन सभी खबरों पर आज दिन भर हमारी नजर रहेगी. आप हमारे साथ बने रहिए और पल-पल का अपडेट पाते रहिए.

सारांश:
पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में पाकिस्तानी सेना के आतंक की खबरें सामने आई हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत है। वहीं बिहार में आज नई मतदाता सूची जारी की गई है, जिसमें लाखों नए वोटरों के नाम शामिल किए गए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *