Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़ 28 अक्टूबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) चंडीगढ़ में मौसम दिन-ब-दिन ठंडा होता जा रहा है। शहर में रात का न्यूनतम तापमान हर दिन एक डिग्री कम हो रहा है। अब न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक गिर गया है। रविवार रात शहर का न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री तक गिर गया। ट्राईसिटी में सबसे कम रात का तापमान सेक्टर-39 स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में दर्ज किया गया। 28 अक्टूबर को राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाली तेज हवाओं के कारण आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में दिन का तापमान भी लगभग 30 डिग्री तक गिर सकता है।

ट्राईसिटी का मौसम 
शहर    अधिकतम   न्यूनतम तापमान 
चंडीगढ़    32.5       15.9
एयरपोर्ट   30.5       16.4
मोहाली    30.5       16.4
पंचकूला 30.9

सारांश:
पंजाब समेत उत्तर भारत में मौसम में ठंडक बढ़ गई है। तापमान तेजी से गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह-शाम की ठिठुरन से लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और गिरावट की संभावना जताई है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *