Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

अमृतसर 28 अक्टूबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : केन्द्र व राज्य सरकार की सुरक्षा एजैंसियों को चैलेंज करते हुए अमृतसर के भारत-पाकिस्तान बार्डर पर ड्रोन की मूवमेंट लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार बी.एस.एफ. अमृतसर सैक्टर की टीम ने एक ही दिन में तीन ड्रोन जब्त किए हैं, जिनके साथ 2 करोड़ रुपए के कीमत की हैरोइन को भी जब्त किया है। जानकारी के अनुसार दो ड्रोन सीमावर्ती गांव काहनगढ़ और एक ड्रोन किरलगढ़ गांव के इलाके में जब्त किया गया है। काहनगढ़ गांव की बात करें तो यहां एक सप्ताह से ड्रोन की मूवमैंट हो रही है।

सारांश:
पंजाब में भारत-पाक सीमा पर एक बार फिर से घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। बीएसएफ ने कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में तीन ड्रोन जब्त किए हैं। इन ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हथियार या नशीला पदार्थ भेजे जाने की आशंका जताई जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *