02फ़रवरी2026 (भारत बानी ब्यूरो) : सोने और चांदी की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट का सिलसिला जारी है। निवेशक लगातार प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं, जिसकी वजह से इन कीमती धातुओं का भाव बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। सोमवार को MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना 3.00 प्रतिशत (लगभग 4000 रुपये) की गिरावट के साथ 1,38,256 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। वहीं दूसरी ओर, 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी 6 प्रतिशत (लगभग 16,000 रुपये) के नुकसान के साथ 2,49,713 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर ट्रेड कर रही थी। यहां हम जानेंगे कि आज किस ज्यूलरी स्टोर पर सोने का क्या भाव चल रहा है?

तनिष्क

टाटा ग्रुप की ज्यूलरी कंपनी तनिष्क के स्टोर पर आज 22 कैरेट वाले सोने का भाव 14,760 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,47,600 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। तनिष्क स्टोर पर आज 24 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 16,102 प्रति 1 ग्राम और 1,61,020 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कल्याण ज्वैलर्स

कल्याण ज्यूलर्स पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 13,890 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,38,900 रुपये है।

जॉयलुकास

जोयअलुक्कास ज्यूलरी स्टोर पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 13,890 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,38,900 रुपये है।

सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स

सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 13,934 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,39,340 रुपये है।

मलबार गोल्ड एंड डायमंड्स

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स पर आज 22 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 13,890 रुपये प्रति 1 ग्राम है। यहां 22 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1,38,900 रुपये है।

सारांश:
आज सोने का भाव प्रमुख ज्वेलर्स जैसे तनिष्क, कल्याण, जोयअलुक्कास और मालाबार में अपडेट किया गया है। कीमतें ज्वेलर और बाजार के अनुसार भिन्न हैं, जिससे खरीदारों को सबसे सस्ता सोना चुनने का मौका मिलता है। यह जानकारी सोने में निवेश करने या खरीदारी के लिए उपयोगी है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *