Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

05फ़रवरी2026 (भारत बानी ब्यूरो) : भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई ट्रेड डील को लेकर गुरुवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस डील से किसानों को कोई नुकसान नहीं होने जा रहा है। उनका कहना है कि भारत के हितों से कभी समझौता नहीं होगा। INDIA TV से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कभी भी देश का सिर झुकने नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका सहित अभी तक जितनी ट्रेड डील हुई है, उसमें किसानों के हितों को सर्वत: सुरक्षित रखा गया है। यह बात मैं पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं।

‘हम ताकतवर संवाद में विश्वास रखते हैं’

बातचीत में चौहान ने आगे कहा कि किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनपर कहीं भी आंच नहीं आई है। हम विवाद में नहीं, ताकतवर संवाद में विश्वास रखते हैं। यह डील सचमुच में डिप्लोमैसी, डेवलपमेंट और डिग्निटी का एक अनुपम उदाहरण है। 

प्रधानमंत्री ने अपनी बातों पर हमेशा अमल किया है

जब शिवराज सिंह चौहान से डील को सवाल किया गया कि जब डील को लेकर बातचीत चल रही थी तो क्या भारत सरकार के मंत्री के के तौर पर आपको लूप में रखा गया था? इस पर उनका कहना है कि मैं तो स्पष्ट कहता हूं कि प्रधानमंत्री ने दो चीजें, एक नागरिक के नाते जिन पर मुझे गर्व है। प्रधानमंत्री ने कहा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा। कभी उन्होंने झुकने नहीं दिया। दूसरा, उन्होंने कहा था कि किसान हित से कोई समझौता नहीं होगा, व्यक्तिगत रूप से चाहे कोई नुकसान हो जाए। चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ये जो डील हुई है, उसमें किसानों हित पूरी तरह सुरक्षित हैं। 

सारांश:

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने India-US ट्रेड डील पर स्पष्ट कहा है कि भारत अपने हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसानों और देश की अर्थव्यवस्था की सुरक्षा सर्वोपरि है। मंत्री ने संकेत दिए कि

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *