11 फ़रवरी2026 (भारत बानी ब्यूरो) : ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में 11 फरवरी को ग्रुप-डी का अहम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए हैं। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ने सबसे ज्यादा 3 शिकार किए। वहीं, कप्तान राशिद खान ने 2 विकेट चटकाए।
साउथ अफ्रीका के स्कोर के जवाब में अफगानिस्तान का आगाज शानदार हुआ है। गुरबाज और जादरान ने 4 ओवर में 50 रन स्कोरबोर्ड पर ठोक दिए। हालांकि, अगले ही ओवर में लुंगी एनगिडी ने इब्राहिम जादरान को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। जादरान ने सिर्फ 12 रन बनाए। इसी ओवर में गुलबदीन नायब बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। सेदिक अटल भी छठे ओवर में डक पर आउट हो गए। अफगानिस्तान की पारी अचानक लड़खड़ा गई है। पावरप्ले में अफगानिस्तान ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन 6 ओवर खत्म होने तक 3 बड़े विकेट भी गंवा दिए।
अफगानिस्तान ने जीता टॉस
इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव किया है। अफगानिस्तान की ओर से जिया-उर-रहमान इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह युवा स्पिनर नूर अहमद को टीम में शामिल किया गया है, जिससे गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूती मिली है। वहीं साउथ अफ्रीका ने भी एक बदलाव किया है। कॉर्बिन बॉश को इस मैच के लिए बाहर रखा गया है और उनकी जगह ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।
आज का मुकाबला अफगान टीम के लिए बेहद अहम है। न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती हार के बाद अब अफगानिस्तान के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं बची है। अफगानिस्तान इस मैच में पिछले वर्ल्ड कप की उपविजेता साउथ अफ्रीका को चुनौती देने के इरादे से उतरा है। हालात ऐसे हैं कि यह मुकाबला उनके लिए
सारांश:
क्रिकेट मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार अर्धशतक जमाया, जिससे टीम की स्थिति मजबूत हुई। साउथ अफ्रीका अभी चौथे विकेट की तलाश में है, और मैच का रोमांच दोनों टीमों के बीच बना हुआ है।
