18 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) :  भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव की घोषणा की है। मतदान की तिथि 16 मार्च 2026 है और मतगणना मतदान के दिन ही होगी। बता दें कि महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की खाली हो रही राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक ये सीटें अप्रैल महीने में अलग-अलग तारीखों को खाली हो रही हैं। राज्यसभा का कार्यकाल छङ साल का होता है। लेकिन हर एक तिहाई सीटों के लिए हर दो साल पर द्विवार्षिक चुनाव कराए जाते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती है, इसीलिए इसे स्थाई सदन कहा जाता है।

राज्यसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल 

  • राज्यसभा चुनाव का नोटिफिकेशन 26 फरवरी 2026 को जारी होगा। 
  • नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 है।
     
  • नामांकनों की जांच 6 मार्च को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 है।
     
  • राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।
     
  • मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी।
     
  • चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 20 मार्च 2026 है


किन राज्यों की सीटें खाली हुईं हैं

  • महाराष्ट्र: 7 सीटें
     
  • ओडिशा: 4 सीटें
     
  • तमिलनाडु: 6 सीटें
     
  • पश्चिम बंगाल: 5 सीटें
     
  • असम: 3 सीटें
     
  • बिहार: 5 सीटें
     
  • छत्तीसगढ़: 2 सीटें
     
  • हिमाचल: 1
     
  • तेलंगाना: 2
     
  • हरियाणा: 2

महाराष्ट्र से कौन हो रहा रिटायर

  • डॉ. भगवत किशनराव कराड
     
  • डॉ. (श्रीमती) फ़ौज़िया तहसीन अहमद खान
     
  • प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी
     
  • शरदचंद्र गोविंदराव पवार
     
  • धैर्यशील मोहन पाटिल
     
  • रजनी अशोकराव पाटिल
     
  • रामदास बंदू अठावले

ओडिशा से कौन हो रहा रिटायर

  • ममता मोहंता
     
  • मुज़िबुल्ला खान
     
  • सुजीत कुमार
     
  • निरंजन बिशी
     
  • तमिलनाडु
     
  • एन.आर. एलंगो
     
  • पी. सेल्वारासु
     
  • एम. थम्बिदुरई
     
  • तिरुची सिवा
     
  • डॉ. कनिमोझी एन.वी.एन. सोमू
     
  • जी.के. वासन

पश्चिम बंगाल से कौन होगा रिटायर

  • साकेत गोखले
     
  • ऋतब्रत बनर्जी
     
  • बिकाश रंजन भट्टाचार्य
     
  • मौसम नूर
     
  • सुब्रत बक्शी

सारांश:

केंद्र सरकार ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मतदान और वोटों की गिनती 16 मार्च को ही होगी। इस चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए सांसदों की सीटें जीतने की प्रक्रिया और रणनीतियाँ चर्चा का विषय हैं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *