20 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक टीम जिसने अपने खेल से सभी को हैरान किया है, वो है जिम्बाब्वे की टीम। जिम्बाब्वे का नाम इस वर्ल्ड कप में अभी तक उन टीमों में शामिल है, जो एक भी मैच नहीं हारी है। इस वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की टीम ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराया है। इस शानदार प्रदर्शन के बाद जिम्बाब्वे के प्लेयर्स और कोच का कॉन्फिडेंस हाई हो गया है। सुपर आठ चरण में जिम्बाब्वे का सामना मौजूदा चैंपियन भारत, दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज और 2024 के फाइनल में पहुंचे दक्षिण अफ्रीका से होगा। इस मुकाबलों से पहले उनके कोच डॉयन इब्राहिम ने बड़ा बयान दिया है।
अस्सिस्टेंट कोच डॉयन इब्राहिम ने दिया बड़ा बयान
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक जिम्बाब्वे के अस्सिस्टेंट कोच डॉयन इब्राहिम ने कहा कि भारत के खिलाफ सुपर आठ मैच से पहले वे छुपेरुस्तम (अंडरडॉग) कहे जाने के बावजूद सहज हैं और उनकी टीम ने तैयारी में सभी चीजें सही की हैं। इब्राहिम ने यह भी कहा कि उनकी टीम के लिए यह भी जरूरी यह है कि इस मौके पर वे घबराएं नहीं। इब्राहिम ने कहा कि मुझे लगता है कि रैंकिंग और हर दूसरा पैमाना हमें इस वर्ल्ड कप में अंडरडॉग ही बताएगा जो बिल्कुल ठीक है। मुझे लगता है कि जब हम इस साल वर्ल्ड कप में आए तो हम निश्चित रूप से ग्रुप में अंडरडॉग थे और हम इसी तरह खेलना करना पसंद करते हैं।
हमारे ऊपर नहीं होता है कोई दबाव- जिम्बाब्वे कोच
जिम्बाब्वे के कोच ने कहा कि मुझे लगता है कि सिकंदर रजा ने कुछ दिन पहले इस बारे में बात की थी कि अंडरडॉग होने का फायदा यह है कि हम उन मुकाबलों या उस खास मैच में बिना किसी दबाव के जाते हैं क्योंकि सारा दबाव भारत में दूसरी टीम पर ही होता है क्योंकि वे अपनी ही घरेलू परिस्थितियों में खेलते हैं जिनसे वे वाकिफ हैं। यह एक ऐसा फॉर्मेट है जिसमें वे धीरे-धीरे सुधार कर रहे हैं और मजबूत होते जा रहे हैं।
इब्राहिम ने आगे कहा कि हमारे लिए यह पक्का करना सबसे बड़ी चुनौती होगी कि हम सबसे पहले तो इस मौके से घबराएं नहीं और फिर फैंस के साथ माहौल से घबराएं नहीं, खासकर जब भारतीय टीम लय में हो क्योंकि वे ऐसा करेंगे ही। उन्होंने कहा कि टीम ने इस चुनौती के लिए पूरी तैयारी की थी। तैयारी के मामले में और योजना के मामले में, हम इस बात से सहज महसूस करेंगे कि हमने मैच के लिए सभी सही चीजें कीं।
इस वर्ल्ड कप में कैसा रहा है जिम्बाब्वे का प्रदर्शन?
जिम्बाब्वे के इस वर्ल्ड कप में प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने ग्रुप स्टेज में चार मुकाबले खेले जिसमें से उन्हें तीन में जीत मिली। वहीं आयरलैंड के खिलाफ एक मैच रद्द हो गया। जिम्बाब्वे ने इस वर्ल्ड कप में सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इसके बाद उन्होंने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था।
सारांश:
जिम्बाब्वे कोच ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराने के बाद अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से आत्मविश्वास हासिल किया है। उन्होंने टीम इंडिया को आगामी मुकाबलों के लिए चेतावनी दी है और संकेत दिया है कि उनकी टीम फाइनल में कड़ा संघर्ष करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
