20 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : सोना चांदी खरीदने वालों के लिए शुक्रवार को नए दाम जारी हो गए है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोना आज 158,500 , 22 कैरेट 147,410 और चांदी 253,300 रिकार्ड हुई है।
बता दें कि सोना और चांदी एक बार फिर निवेशकों के फोकस में आ गए हैं। ताजा आउटलुक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों कीमती धातुएं मजबूत बुल मार्केट में हैं और आने वाले समय में कीमतें नई ऐतिहासिक ऊंचाई छू सकती हैं। हालांकि, रिपोर्ट ने साथ ही आगाह किया है कि इस तेजी के बीच 20 से 30 फीसदी तक की तेज गिरावट भी देखने को मिल सकती है।
सारांश:
शुक्रवार को सोना और चांदी के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। बाजार में निवेशकों और खरीदारों के लिए यह जानकारी अहम है। इच्छुक लोग अपने शहर या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ताज़ा रेट चेक कर सकते हैं ताकि खरीद या बिक्री के निर्णय समय पर ले सकें।
