23 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के पहले दिन, बीएसई सेंसेक्स 92.12 अंकों (0.11%) की तेजी के साथ 82,906.83 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी आज 107.15 अंकों (0.42%) की बढ़त के साथ 25,678.40 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। पिछले हफ्ते शुक्रवार को सेंसेक्स 316.57 अंकों (0.38%) की तेजी के साथ 82,814.71 अंकों पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 116.90 अंकों (0.46%) की बढ़त के साथ 25,571.25 अंकों पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनी के शेयरों ने की पॉजिटिव शुरुआत
सोमवार को, सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया, जबकि बाकी की सभी 10 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 39 कंपनियों के स्टॉक्स ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 11 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एक्सिस बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और क्वालिटी वॉल्स इंडिया के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
सेंसेक्स के किस स्टॉक की कैसी रही शुरुआत
सोमवार को सेंसेक्स के बाकी शेयरों में एचडीएफसी बैंक 0.86 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.67 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.65 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.55 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.53 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.49 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.40 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.38 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.32 प्रतिशत, टाइटन 0.22 प्रतिशत, बीईएल 0.20 प्रतिशत, एटरनल 0.19 प्रतिशत, सन फार्मा 0.16 प्रतिशत, एसबीआई 0.15 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.15 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.14 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.14 प्रतिशत, आईटीसी 0.14 प्रतिशत और टाटा स्टील के शेयर 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।
वहीं दूसरी ओर, आज इंफोसिस के शेयर 0.70 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.66 प्रतिशत, इंडिगो 0.41 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.32, एचसीएल टेक 0.29 प्रतिशत, ट्रेंट 0.26 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.08 प्रतिशत, टीसीएस 0.08 प्रतिशत और एलएंडटी के शेयर 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
सारांश:
आज शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला। कुछ प्रमुख स्टॉक्स ने कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ की, जिससे निवेशकों में हल्का उत्साह देखा गया। बाजार में यह सुधार पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में स्थिरता और सकारात्मक रुख को दर्शाता है।
