Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

23 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव तलवंडी कला और पंच ढेरा मे नशे का कारोबार करने वाले तस्करों को निहंग सिंह जत्थेबंदियों ने चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि चिट्टे का कारोबार बंद कर दो नहीं तो चिट्टा बेचने वाले तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर जत्थेदार कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि इस गांव में कई दर्जन परिवार नशा बेचने का कारोबार कर रहे हैं। उनके कारण नौजवान युवकों की सैकड़ो मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने गांव में पैदल मार्च करके नशा बेचने वाले तस्करों को सरेआम चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर नशा तस्करों ने चिट्टा बेचना बंद ना किया तो वह खुद उनका बुरा हाल करेंगे।

सारांश:

निहंग सिंह जत्थेबंदियों ने पंजाब में नशा तस्करों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि लोग चिट्टा (मादक पदार्थ) बेचने का काम बंद नहीं करते, तो जत्था कड़ी कार्रवाई करेगा। इसका मकसद युवाओं को नशे से बचाना और समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *