Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

13 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : धुरंधर 2′ (धुरंधर: द रिवेंज) फिल्म 19 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है और अब तक 50 करोड़ रुपयों से ज्यादा की एडवांस बुकिंग भी हो चुकी है। फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार जसकीरत सिंह रंगी AKA हमजा अली मजारी शहीद हो सकता है। बीते दिनों आए ट्रेलर के बाद फैन्स ने कई तरह की थ्योरीज बनाई हैं। इनमें से एक थ्योरी ये भी है कि डायरेक्टर आदित्य धर ने धुरंधर 2 के किरदार की शहादत की हिंट तो ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में ही दे दी थी। 2019 में रिलीज हुई इसी फिल्म के जरिए डायरेक्टर आदित्य धर ने डेब्यू किया था और फिल्म भी सुपरहिट रही थी। उरी फिल्म की किरदार सीरत कौर जो एक बेहतरीन फाइटर प्लेन की पायलेट हैं वो सेना के हैडक्वार्टर में तैनात होती हैं।

\यहीं उनकी मुलाकात मेजर विहान शेरगिल से होती है जिसे विक्की कौशल ने प्ले किया था। सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जब टीम निकलती है तो उन्हें सीरत कौर ही छोड़ने जाती हैं और मिशन के बाद लिफ्ट भी करती हैं। सीरत कौर के किरदार को कीर्ति कुल्हारी ने प्ले किया था और खूब तारीफें बटोरी थीं। जब विक्की कौशल सीरत से मिलते हैं तो वो पूछते हैं कि क्या आपके परिवार से कोई आर्मी में है? इसके जवाब में सीरत बताती हैं कि उनके पति आर्मी में थे और उनका नाम था कैप्टन जसकीरत सिंह रंगी। अब लोगों ने इस पुराने सीन को भी याद कर ये दावा किया है कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का ये किरदार शहीद हो सकता है। धुरंधर 2 की कहानी भी 3 घंटे और 55 मिनट की है जो सबसे लंबी कहानियों में से एक है। अब देखना होगा कि इस पार्ट में क्या नए खुलासे होने वाले हैं। एडवांस बुकिंग में ही बजा डंका

धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड ही लोगों को चौंका रहे हैं और अब तक फिल्म ने 50 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अभी भी पूरे 6 दिन बाकी हैं और इन आंकड़ों में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिलने वाला है। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है और लोगों को खूब पसंद आया है। इस पार्ट में कई दिलचस्प बातें हैं जो लोगों को उत्साहित कर रही हैं। इनमें से एक ये है कि क्या हमजा, यालीना को मार देता है या फिर उसका शिकार बनता है। रहमान डकैत की मौत हो गई है और और लियारी पर उसके छोटे भाई उजैर बलूच का राज है। साथ ही जसकीरत सिंह रंगी की कहानी भी देखने को मिलने वाली है कि वो कैसे एक जासूस के किरदार में रच बस गए। 

सारांश:
फिल्म धुरंधर 2 में यह चर्चा है कि अभिनेता Jaskirat Singh Rangi की भूमिका में शहादत दिखाई जाएगी। इसके संकेत पहले ही फिल्म Uri: The Surgical Strike में मिल चुके हैं, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म के आगामी सीन और कहानी को लेकर दर्शकों में उत्साह और चर्चा जारी है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *