13 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : सीधे हाथ से कोई भी काम करना आसान लगता है लेकिन जैसे ही उल्टे हाथ से वही काम करो, तो दिमाग तुरंत अलर्ट हो जाता है। शरीर को एक्टिव रखना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है दिमाग को रोज-रोज एक जैसा काम करने की आदत से बाहर निकालना वरना हम चलते-फिरते तो रहते हैं, लेकिन बॉडी और ब्रेन दोनों ऑटोपायलट मोड में चले जाते हैं। अपना ही नाम उल्टे हाथ से लिखना कितना अजीब लगता है लेकिन यही छोटी-छोटी नई चुनौतियां दिमाग के लिए एक्सरसाइज बन जाती हैं। इससे ब्रेन के नए कनेक्शन बनते हैं, फोकस बढ़ता है, मेमोरी एक्टिव होती है और सोचने-समझने की स्पीड भी तेज होने लगती है।

गौर करने वाली बात- सबसे अच्छी बात ये है कि मेमोरी को बूस्ट करने के लिए कोई बड़ा इंतजाम नहीं चाहिए। विकेट पर निशाना लगाना, डार्ट खेलना, उल्टे हाथ से लिखना, माउस चलाना या रोज का कोई आसान काम दूसरे हाथ से करना, ये सब दिमाग को एक तरह से नया रास्ता दिखाते हैं। आपको बता दें कि घंटों बैठना, कम चलना, स्क्रीन पर टिके रहना और फिर कहना थकान रहती है, दिमाग नहीं चलता, मन नहीं लगता, ये सेडेंटरी लाइफस्टाइल धीरे-धीरे शरीर और दिमाग दोनों की चुस्ती छीन लेता है।

बॉडी और ब्रेन को कैसे जगाएं- कोई भी मजेदार एक्टिविटी बहुत काम की साबित हो सकती है। खेल, मूवमेंट, फोकस, बैलेंस और हाथ-आंख का तालमेल, सब कुछ मिलकर दिमाग को फ्रेश महसूस कराता है। इस तरह की एक्सरसाइज न केवल बॉडी को बल्कि ब्रेन को भी जगाने में कारगर साबित हो सकती हैं। आप रोजमर्रा के छोटे-छोटे कामों को दिमागी कसरत बना सकते हैं। कम इस्तेमाल होने वाले हाथ-पैर को एक्टिव करके ब्रेन को ज्यादा चुस्त रखा जा सकता है। आपको भी इस तरह की एक्सरसाइज की प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए।

जरूरी है बदलाव करना- अगर आप अपने दिमाग को और अपनी मेमोरी को तेज करना चाहते हैं, तो आपको अपने लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करना चाहिए। जब आप अपना रूटीन बदलकर ब्रेन को चैलेंज करेंगे, तब आपका दिमाग खुद-ब-खुद तेज होने लगेगा। इस तरह की छोटी-छोटी एक्टिविटीज याददाश्त को तेज करती हैं, भूलने की बीमारी के खतरे को कम करती हैं, डिमेंशिया-अल्जाइमर से बचाव करती हैं।

सारांश:
स्वामी Ramdev ने याददाश्त बढ़ाने और भूलने की बीमारी के खतरे को कम करने के लिए नेचुरल उपाय बताए हैं। उनके सुझावों में योग, प्राणायाम और कुछ आयुर्वेदिक तकनीक शामिल हैं, जो मस्तिष्क को सक्रिय रखने और स्मरण शक्ति मजबूत करने में मदद करते हैं। नियमित पालन से मानसिक ताजगी और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता भी बढ़ती है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *