18 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : आपने अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों को ये कहते सुना होगा कि सुबह का नाश्ता हेल्दी और पोषण से भरपूर होना चाहिए। क्योंकि सुबह में किया गया हेल्दी ब्रेकफास्ट आपको दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। ऐसे में सुबह नाश्ते में अंकुरित मूंग खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। अंकुरित मूंग एक सुपरफूड है,जिसके सेवन से कई स्वास्थ लाभ मिलते हैं। अंकुर‍ित मूंग में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोज ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से क्या होता है। 

1. पाचन तंत्र के लिए

अंकुरित होने के बाद मूंग में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखता है। इसमें मौजूद एंजाइम्स भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है।

2. वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अंकुरित मूंग का सेवन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें कैलोरी बहुत कम और प्रोटीन व फाइबर बहुत ज्यादा होता है। इसे खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती, जिससे आप फालतू स्नैकिंग से बच जाते हैं।

3. पोषक तत्वों का पावरहाउस
अंकुरण की प्रक्रिया मूंग में मौजूद विटामिन और मिनरल्स की शक्ति को कई गुना बढ़ा देती है। इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को दूर करता है और प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। 

4. दिल की सेहत और ब्लड शुगर
अंकुरित मूंग खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही, इसका लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मददगार साबित होता है।

सारांश:
रोज़ाना ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। यह मसल्स और हड्डियों को मजबूत बनाने, पाचन सुधारने, वजन नियंत्रित रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। अंकुरित मूंग प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर होने के कारण हेल्दी डाइट का एक अच्छा हिस्सा माना जाता है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *