Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

29 मार्च (भारत बानी) : मेटा ने अप्रैल की शुरुआत में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के उपयोगकर्ताओं के लिए ‘फेसबुक न्यूज’ फीचर को समाप्त करने की योजना बनाई है और कंपनी का विचार समाचारों और राजनीति पर कम जोर देने का है। यह सुविधा ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी में पिछले साल बंद कर दी गई थी। ‘फेसबुक न्यूज’ टैब की शुरुआत 2019 में की गई थी और इसमें राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय समाचार संस्थानों के साथ छोटे और स्थानीय प्रकाशनों की खबरों को जारी किया जाता है।

मेटा का कहना है कि उपयोगकर्ता अभी भी समाचार लेखों के लिंक देख पाएंगे, और समाचार संस्थान अन्य आम लोगों या संस्थाओं की तरह अब भी अपनी खबरें पोस्ट कर पाएंगे और वेबसाइट का प्रचार कर सकेंगे। मेटा ने अपने मंच पर दुष्प्रचार वाले तरीकों से निपटने को लेकर पिछले कुछ सालों में हुई आलोचना के बाद खबरों और राजनीतिक सामग्री पर जोर नहीं देने का फैसला किया है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *