Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

23 सितंबर 2026 (भारत बाणी ब्यूरो) : हाल में ही सलमान खान ने बिग बॉस 20 में ट्रोलिंग, बॉडी शेमिंग और ऐज को लेकर ताने मारने वाले लोगों पर निशाना साधा. वह काफी गुस्से में नजर आए और ट्रोलर्स की क्लास लगा दी. इसके बाद बॉलीवुड में नेहा धुपिया, मीका सिंह से लेकर रोहित शेट्टी समेत तमाम सितारों ने उन्हें सपोर्ट किया. कुछ ने तो कहा कि जिस तरह से सलमान खान ने ट्रोलर्स की क्लास लगाई है वह सिर्फ भाईजान ही कर सकते हैं. अब विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन भी सामने आया है. वो विवेक जिनका कभी सलमान खान से 36 का आंकड़ा रहता था.

सलमान खान ने वीकेंड के वार पर ट्रोलर्स को कसकर डांट लगाई थी. वह इतना गुस्से में आ गए थे कि उन्होंने अपनी जैकेट, कैप और टीशर्ट तक उतार दी. उन लोगों को सुनाया जो उन्हें बूढ़ा बूढ़ा कहकर मजाक उड़ा रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि हां वह 60 साल के हो गए हैं. अब विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान के बयान और तरीके पर रिएक्ट करते हुए कहा:

विवेक ओबेरॉय और सलमान खान की लड़ाई की जड़
विवेक ओबेरॉय ने भी ट्रोलिंग करने वालों को ही ताना मारा है. मगर उनका तरीका अलग था और उन्होंने तो ऐसी चीजों पर ध्यान देने से ही मना कर दिया. बता दें सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का सालों से बैर है. ये विवाद 2003 का है जब विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेस करके सलमान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि एक्टर ने उन्हें 41 बार फोन करके गालियां दीं और धमकाया. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि विवेक और ऐश्वर्या की बढ़ती नजदीकियां से सलमान खान नाराज थे और इसलिए दोनों में लड़ाई भी हुई थी.

कैटरीना कैफ को किया था सपोर्ट?
सलमान खान ने पैप्स, ट्रोलर्स और फोटोग्राफर्स को भी लताड़ लगाई थी. एक्टर ने नाराजगी जताई थी जिस तरह पैप्स हीरोइने के बैक पर कैमरा जूम करते हैं. साथ ही प्रेग्नेंसी के बाद एक्ट्रेस के बढ़े वजन को लेकर भी जिस तरह मुद्दा बनाया जाता है, उसपर भी एक्टर ने रिएक्ट किया था. सलमान खान के इस बयान को कैटरीना कैफ से भी जोड़कर देखा गया था.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *