Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

22 मई: 2024 की शुरुआत में थिएटर्स में एक शानदार फिल्म हनुमैन ने दस्तक दी। कम बजट और सिंपल स्टार कास्ट के बावजूद फिल्म हिट साबित हुई। हनुमैन को खूब सराहना मिली। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने अपनी अगली फिल्म राक्षस की घोषणा की। फिल्म में रणवीर सिंह को लेने की बात सामने आई। वहीं अब खबर आई है कि एक्टर ने फिल्म से अलग हो गए हैं। 

सही फिल्म चुनने के इंतजार में कई बार सितारों को लंबे समय तक इंतजार भी करना पड़ता है। इस बीच उनकी फिल्में आए या न आएं, लेकिन किसी न किसी तरह से वह खबरों के माध्यम से लोगों के बीच अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज कराते रहते हैं। फिलहाल कुछ ऐसा ही अभिनेता रणवीर सिंह के साथ चल रहा है।

रणवीर ने छोड़ी तेलुगु फिल्म राक्षस ?

पिछले साल प्रदर्शित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद से अभी तक उनकी कोई फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई है। हालांकि, कभी शक्तिमान फिल्म को लेकर तो कभी डॉन को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में बने रहें। हाल ही में यह भी खबरें आई कि वह तेलुगु फिल्म हनुमैन के निर्देशक प्रशांत वर्मा के साथ फिल्म राक्षस भी कर रहे हैं। फिर उन्होंने वह फिल्म छोड़ दी।

बीच में छोड़ी प्रोमो की शूटिंग

अब सिनेमा गलियारों की रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रणवीर सिंह इस फिल्म के लिए हैदराबाद गए थे और फिल्म की घोषणा के लिए वहां उन्होंने प्रोमो की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। हालांकि, बीच में ही उन्हें अहसास हुआ कि वह अभी दक्षिण भारतीय सिनेमा के लिए सहज नहीं हैं। इसलिए वह प्रोमो शूट के बीच से ही मुंबई लौट आए और उन्होंने वह फिल्म करने से इनकार कर दिया।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *