Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

22 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी पापा की तरह ही काफी पॉपुलर हैं। बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही उनकी फैन फॉलोइंग कमाल की थी और अब फिल्मों में आने के बाद से ही लोग उन्हें काफी ज्यादा पसंद करने लगे हैं। आज सुहाना खान का जन्मदिन है। सुहाना खान आज 24 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर उनके करीबी दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं। बर्थडे को केकेआर की जीत के साथ ही सेलिब्रेट कर रही हैं। वैसे आज आपको सुहाना खान से जुड़ा एक ऐसा फैक्ट बताएंगे, जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो। 

छोटी उम्र में ही खेलने लगी थीं फुटबॉल

जब सुहाना खान 13 साल की उम्र में सातवीं क्लास में पढ़ती थीं, तब वह अपने स्कूल के लिए फुटबॉल खेलती थीं। दरअसल, सुहाना धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ी हैं। वो अंडर 14 फुटबॉल टीम की कप्तान थीं। सुहाना ने उस दौरान मिडडे को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैंने अपने भाई आर्यन को देखकर ताइक्वांडो सीखना शुरू किया। बाद में मैंने इंटर-स्कूल एथलेटिक मीट में भाग लेना शुरू कर दिया। मैंने फुटबॉल खेलना तीन साल पहले ही शुरू कर दिया था। लेकिन यह फुटबॉल है जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है।’

इस खेल में है गहरी दिलचस्पी

इसी कड़ी में बात करते हुए सुहाना ने आगे कहा, ‘मैं टेलीविजन पर फुटबॉल नहीं देखती। मेरा कोई पसंदीदा खिलाड़ी भी नहीं है। मुझे सिर्फ खेल खेलना पसंद है। जब मैंने पहली बार फ़ुटबॉल खेलना शुरू किया तो मैंने इसे केवल एक बार की चीज के रूप में लिया। लेकिन बाद में मैंने प्रतियोगिता का आनंद लेना शुरू कर दिया और इसमें गहरी दिलचस्पी लेने लगी।’ इस बात पर गहराई से बात करते हुए सुहाना खान ने कहा, ‘मैं बड़ी होकर एक अभिनेत्री बनने के बाद भी खेल से जुड़ी रहना पसंद करूंगी।’

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *