Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

24 मई 2024 : पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप जानलेवा साबित होता रहा है और लू के कारण अनमोल जिंदगियां काल का ग्रास बनती जा रही है। पंजाब का तापमान इस समय 46 डिग्री के पार पहुंच चुका है और गर्मी को सहन करना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं, आने वाले दिनों में पंजाब का तापमान 47 डिग्री को पार कर जाएगा। खासतौर पर वृद्ध लोग लू का शिकार हो रहे हैं। 

पिछले 2 दिनों के दौरान 2 व्यक्तियों की गर्मी के कारण मौत हो गई थी जबकि आज 2 अन्य लोगों की गर्मी के कारण मौत हो गई है। इससे 3 दिनों के भीतर पंजाब में गर्मी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 4 हो गया है। आज लू के कारण मौत का शिकार हुए व्यक्ति ने जालंधर के सिविल अस्पताल में दम तोड़ा। सिटी रेलवे स्टेशन पर तैनात पंजाब पुलिस के जवान ललित कुमार ने बुधवार रात को 60-65 वर्षीय एक साधू को बेहोशी की हालत में देखा। 

इसके चलते घायल को 108 एंबुलैंस के जरिए जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अगली कार्रवाई हेतु जी.आर.पी. के ए.एस.आई. हीरा सिंह साधु के बयान लेने सिविल अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे अनफिट बताया और उसके बयान नहीं हो सके। आज पता चला कि उक्त साधु की मौत हो गई। इसके अलावा खन्ना में इलैक्शन ड्यूटी के दौरान भीषण गर्मी से एस.डी.एम. दफ्तर में तैनात गुरदीप सिंह (44) निवासी गांव जंडियाली (लुधियाना) की मौत हो गई। 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *